देहरादून
दिनाँक 18/09/2024 को वादी निवासी सहसपुर के द्वारा थाना सहसपुर पर सूचना दी गयी कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष घर से स्कूटी लेकर कॉपी लेने के लिए गई थी, जो वापस नही आई है तथा उन्हें साहिर नाम के लडके पर उनकी पुत्री को अपहरण कर ले जाने का शक है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0- 326/2024 धारा 137(2) BNS पंजीकृत करते हुये विवेचना प्रारम्भ की गई।
मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा टीम को आवश्यक दिशा- निर्देश देकर अपह्रता को सकुशल बरामदगी हेतु रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस पतारसी सुरागरसी कर मुखबिर खास की मदद से दिनाँक 19/11/2024 को हरियाणा के खिजराबाद स्थित बस स्टैण्ड से अभियुक्त साहिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
मौ0 साहिर पुत्र मौ0 अनीस निवासी गांव पाडली ग्राण्ट, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 20 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० राजेश असवाल, प्रभारी चौकी सभावाला
2- कां० सचिन कुमार
3- कां० मनोज विष्ट
4- म०कां० बीना तोमर
5- कां० जितेन्द्र (एस0ओ0जी0)
6- कां० किरन कुमार (एस0ओ0जी0)



More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई