देहरादून
दिनांक -22/11/2024 को स्थानीय निवासी डालनवाला ने थाना डालनवाला लिखित तहरीर दी कि दिनांक 22-11-2024 को उनकी नाबालिक भांजी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु०अ०सं०- 268/24, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।
नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा नाबालिक युवती के परिजनों तथा दोस्तो से युवती के संबंध में पूछताछ करते हुए सर्विलांस के माध्यम से भी जानकारी एकत्रित की गई तो नाबालिक युवती को सचिन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी, पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 26/11/2024 को पुलिस टीम द्वारा नाबालिक का अपहरण कर ले जाने वाले अभियुक्त सचिन कुमार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद किया गया।
पूछताछ में पीड़िता ने अभियुक्त सचिन कुमार द्वारा उसे चंडीगढ़ घुमाने के बहाने घर से ले जाने तथा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी, जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) व 2/3 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
सचिन कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी मिर्जा नेकपुर पोस्ट सिकंदरपुर बस्ती, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष
*गिरफ्तारी टीम –*
01- उ०नि० संदीप चौहान
02- कां० आदित्य राठी
03- म०कां० पूजा



More Stories
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश