देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने भेंट के दौरान नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण के चेम्बर्स के निर्माण के लिए सहयोग धनराशि और एमडीडीए में प्रस्तुत मानचित्र में विकास शुल्क को माफ किया जाने एवं विकास शुल्क मुक्त किये जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के अधिकतर सदस्य नये अधिवक्ता हैं और विभिन्न जनपदों से आकर अधिवक्ता व्यवसाय में कार्यरत हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह भवन निर्माण में आने वाले व्ययों में आनुपातिक सहयोग कर सकें।



More Stories
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा ब्रिडकुल करेगा रोपवे के लिए रेगुलेटरी बॉडी का कार्य जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल: मुख्य सचिव