उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल (27-28 दिसंबर)
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 27 दिसंबर शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं कल 28 दिसंबर शनिवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी में तेजी आने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 दिसंबर रविवार से प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
• मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
• पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
• वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
- • वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार