देहरादून
दिनांक 11-02-2024 को वादी रवि गुप्ता पुत्र स्व0 ओमप्रकाश गुप्ता निवासी 26-बी नैशविला रोड जनपद देहरादून की तहरीर पर विपक्षी जगदीश प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासी 12 इश्वर विहार सुन्दरवाला रायपुर जनपद देहरादून के विरुद्व शिकायतकर्ता की सेवलाकला स्थित भूमि को फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम दर्शाये जाने के सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-109/2024 धारा 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया ।
अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त भूमि की रजिस्ट्री मे छेड-छाड कर वादी की भूमि को अपने नाम पर दर्शाया जाना व कूटरचित दस्तावेज तैयार किया जाना प्रकाश में आया, अभियुक्त के विरुद्व पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09-01-2025 को पुलिस द्वारा अभियुक्त जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त जनपद देहरादून के विभिन्न न्यायालयों मे पेशकार व अन्य पदों पर भी तैनात रहा है, जिस कारण उसे न्यायालय की कार्यवाही की भी अच्छी जानकारी थी।
*नाम पता अभियुक्त*
1- जगदीश प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासी 12 इश्वर विहार सुन्दरवाला रायपुर जनपद देहरादून उम्र 73 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 देवेश खुगशाल चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- कानि0 हेमवन्ती नन्दन

More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग, ऊधम सिंह नगर,देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट,सीएम ने की घोषणा
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ चरण के तहत उत्तराखंड में 3,172 किमी लंबाई की 528 सड़कें एवं 19 पुलों का होगा निर्माण
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई