देहरादून
76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क तथा सराहनीय सेवा डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नामो को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक प्राप्त करने वाले 18 पुलिस कर्मियों को पदक प्रदान किये गये तथा सभी पुलिस कर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन व मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
*समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।*

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार