
देहरादून
गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या नेशनल गेम्स के मैच देखने के लिए रजत जयंती खेल परिसर पहुंची। यहां उन्होंने बास्केटबॉल और स्क्वैश के मैच देखे।
गुरुवार दोपहर सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल मैच देखने पहुंची।उन्होंने पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहा महिला वर्ग का मैच देखा। इसके बाद पुरुष वर्ग का तमिलनाडु और पंजाब के बीच हुआ मैच भी खेल मंत्री ने देखा। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उनके ठहरने, रहने, आने जाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद खेल मंत्री ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश के मैच भी देखें। खेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा व अन्य व्यवस्था बनाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था के चलते आने वाले दर्शकों को दिक्कत ना हो। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से समय निकाल कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल आयोजन स्थल पहुंचने की अपील की।

More Stories
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश