देहरादून
राजकीय इण्टर कॉलेज , नालापानी , राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विगत दिनों आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में यूथ रेडक्रास कमेटी के अनिल वर्मा मास्टर ट्रेनर द्वारा छात्र – छात्राओं को आपदा प्रबंधन, अग्निशमन तथा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही नशामुक्ति ,एड्स कंट्रोल, एनीमिया, रक्तदान, थैलीसीमिया, डेंगू कंट्रोल एवं सड़क सुरक्षा आदि विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo जे पी तिवारी,एनएसएस अधिकारी एल एस बुटोला तथा राज्य शिक्षा,अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् सदस्य एस एस नेगी ने यूथ रेडक्रास के रक्तदारा शिरोमणि अनिल वर्मा को छात्र – छात्राओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने एवं रिकॉर्ड 155 बार रक्तदान करके समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु पुष्प गुच्छ भेंटकर, शाल ओढकर तथा “शिक्षा विभाग उत्तराखंड सम्मान पत्र” प्रदान करके विभूषित किया l
यूथ रेडक्रास के मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन अनिल वर्मा ने बताया कि छात्र- छात्राओं को उनके द्वारा आपदा प्रशिक्षण के अंतर्गत भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ आदि आपदा के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू में घायलों अथवा रोगियों को मलबे से सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु ले जाने के इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू , फ्री हैंड एवं रोप रेस्क्यू , अग्निशमन के तहत् आग बुझाने के लिए रासायनिक अग्निशामक यांत्रिक उपकरणों का प्रयोग करने तथा प्राथमिक चिकित्सा के तहत् हार्ट अटैक के दौरान मृतप्राय मरीज को पुनर्जीवित करने के सी०पी०आर० (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) आदि का विधिवत् सघन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत एन०एस०एस० के मण्डलीय समन्वयक
गढ़वाल मंडल पुष्कर सिंह नेगी, जिला नोडल अधिकारी सुशील सैनी, एससीईआरटी कम्प्यूटर शिक्षा प्रशिक्षक अशोक कठैत, वरिष्ठ प्रवक्ता विपुल मिश्र तथा राजेन्द्र सिंह परमार ने अपने सम्बोधन में रेडक्रास द्वारा प्रदान किये गये प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी बताते हुए आपदाओं के प्रति अति संवेदनशील उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद जरूरी बताया।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री