
चमोली
उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए हैं। 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार के मजदूर काम कर रहे थे। सभी BRO के कांट्रेक्ट में काम कर रहे ठेकेदार के मजदूर थे। इनमें से कुछ बचने में कामयाब हो गए तो वहीं 57 मजदूर बर्फ की चपेट में आ गए।
बद्रीनाथ माणा के पास सीमा सड़क पर यह घटना हुई है। इस घटना पर बीआरओ मेजर ने बताया कि मजदूरों के कैंप के पास ग्लेशियर टूटा है। इसके कारण यह घटना हुई है। हालांकि अभी कितने मजदूर दबे हैं इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद चमोली में सेना और आईटीबीपी रेस्क्यू में जुट गई है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को मौके पर रवाना कर दिया गया है। लेकिन हाईवे बंद होने के कारण वो रास्ते में फंसे हुए हैं। चमोली के डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि 57 मजदूरों के माणा पास क्षेत्र में होने की सूचना है।
चमोली के माना गांव के समीप हुए एवलांच की घटना पर सीएम धामी ने कहा कि घटना दुखद है .. जिसमें अभी तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है । सीएम धामी ने कहा कि राहत बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है– मुख्यमंत्री

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार