देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से दबे मजदूरों की भगवान बदरी विशाल से सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की वजह से मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी श्रमिक सुरक्षित रहें। मंत्री ने कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ITBP, BRO और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
More Stories
रील बनाने वालो की दून पुलिस ने बनाई रेल, तमंचे से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा था वायरल, वायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार
2027 कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए किए जाने वाले निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने कुंभ मेल क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण