ऋषिकेश
दिनांक 15/03/2025 को शिकायतकर्ता श्रीमति ममता रावत पत्नी आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 14-03-2025 को उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तो 1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण 2-ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित 3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित 4-माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल 5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को दिनाँक 15/03/2025 को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 49 वर्ष
2- ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 44 वर्ष
3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
4- माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष
5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 30 वर्ष

More Stories
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश