
देहरादून
नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राहकों द्वारा कुट्टू के आटे का क्रय व सेवन किया जाता है,विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना संज्ञान में आया है करीब 90 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन करने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है।
पुलिस द्वारा तत्काल उक्त प्रकरण का संज्ञान लिया गया तो जानकारी मिली कि विकास नगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स व शिवपाल चौहान निवासी विकासनगर जिसका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है ।उक्त स्टोर ने कुतुबका आटा क्रय किया है_
➡️अग्रवाल ट्रेड स्टोर दीपनगर
➡️लक्ष्मी स्टोर बंजारा वाला
➡️ संजय स्टोर करनपुर
➡️शर्मा स्टोर थाने से आगे रायपुर
केदारपुरम mdda कॉलोनी अग्रवाल ट्रेडर्स
कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट
उक्त विकासनगर,पटेलनगर, कोतवाली क्षेत्र से देहरादून के विभिन्न स्टोरों ,गोदामों में कुट्टू का आटा वितरित किया गया है
पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित दुकानों,गोदामों से उक्त कुट्टू के आटे को जप्त किया गया, व लगातार कार्रवाई जारी है है।
*अपील:-आमजन से अनुरोध है कि जिनके द्वारा विकासनगर,पटेलनगर,कोतवाली के उक्त गोदाम या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय या वितरित किया गया है कृपया वह सभी उक्त कुट्टू के आटे का सेवन न करें , व कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करे।*
*उक्त अपील दून पुलिस की तरफ से जनहित में जारी की गई है।*
*स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोरोनेशन जिला अस्पताल में में आकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। साथ ही बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से यह फूड प्वाइजनिंग हुई है। इस घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए*

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार