देहरादून
आज दिनाँक: 24-05-25 को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडोवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया।
अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त हरमनदीप सिंह को दिनांक: 13-04-25 को तथा अभियुक्त गुरदीप सिह को दिनाकं: 31-03-25 को उनके परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। 02 दिन पूर्व अभियुक्तों का किसी बात को लेकर मृतक अजय कुमार, जिसे उसके परिजनों द्वारा 08-04-25 को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था, से विवाद हुआ था, जिसे नशा मुक्ति केन्द्र संचालक व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर सुलझाया गया था।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि 02 दिन पूर्व हुए विवाद में मृतक अजय कुमार द्वारा उन्हें गालियां दी गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा उसे मारने की योजना बनाई गयी थी तथा योजना के मुताबिक आज जब अजय कुमार कमरे पर अपने बिस्तर पर सोया था, इस दौरान उक्त दोनो युवक कमरे पर गये तथा उनमें से एक ने उसका मुहं दबाया तथा दूसरे युवक द्वारा चम्मच से उसके गले व छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो अभियुक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की फिराक में थे, पर घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
*विवरण अभियुक्त:-*
1- हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र – 25 वर्ष।
2- गुरूदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र- 27 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- घटना में प्रयुक्त चम्मच

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड 2026 का जनपद के समस्त थानों में किया गया सीधा प्रसारण
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार