हल्द्वानी
बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं. कोतवाली क्षेत्र के फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई जहां कर पानी में बहकावे नहर के पुलिया में फंस गई जहां कर में पानी घुस गया इस दौरान एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रेस्क्यू कार को बाहर निकाला है जहां चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है.एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है नहर में कार गिरने से तेज बहाव होने के चलते कार बह गई. पुलिस कर और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है.
शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैनगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है.जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं.
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं लोगो से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज