देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और शुचिता के चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और राज्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड शीघ्र ही एक विकसित राज्य के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

More Stories
युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने व वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 16 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला क्षेत्र से गुम हुए 6 नाबालिग बच्चों को 06 घन्टे की अल्पावधि मे पुलिस ने सकुशल हरिद्वार से किया बरामद