देहरादून
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रमुख सचिव की फोटो का इस्तेमाल कर पैसों की डिमांड करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने देहरादून एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर कई लोगों और अधिकारियों से व्हाट्सएप के माध्यम से गूगल पे पर पैसों की डिमांड की जा रही है। जिससे उनकी छवि को धूमिल किया जा सके। प्रमुख सचिव ने इसको लेकर स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराए हैं।
प्रमुख सचिव ऊर्जा, आवास एवं नियोजन आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण को लेकर पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने व्हाट्सएप न0-84 812986500 की प्रोफाइल पर उनकी फोटो लगाकर कई व्यक्तियों/अधिकारियों से अनावश्यक रूप से पैसों की डिमांड गूगल पे न0-8974517706 पर की जा रही हैं, उन्होने इसकी स्क्रीन शॉट की फोटोकॉपी भी संलग्न की है।
उन्होंने इस प्रकार के कृत्य को उनकी छवि खराब करने की प्रबल चेष्टा बतायी। प्रमुख सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया है कि पूर्व में भी उनके नाम से इसी प्रकार से विभागीय अधिकारियों से अनावश्यक मांग की गयी थी, जिसकी शिकायत भी उनके द्वारा अपने पत्र दिनांक 28 मार्च, 2024 के माध्यम से की गयी थी।
प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है कि इस कृत्य में संलग्न अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही की जाये जिससे कि भविष्य में उनके अथवा अन्य किसी अधिकारी के साथ इस तरह के कृत्य की पुनारावृत्ति न हो।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज