देहरादून
UKSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु०अ०सँ० – 301/25 धारा 11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के लिये शासन द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण प्रदेश निर्धारित किया गया है।
एसआईटी टीम द्वारा आज दिनांक- 26/09/2025 को UKSSSC के कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके रिकार्ड खंगाले गये, इस दौरान टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उक्त परीक्षा कें मानकों तथा सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं के समबन्ध में जानकारी कर दस्तावेज तलब किये गये, साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही कम्पनी के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त से जुडे दस्तावेजों व अन्य दस्तावेजों को जल्द से जल्द एसआईटी टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट