देहरादून
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए रायपुर पुलिस द्वारा नशे की बिक्री एवं सेवन की शिकायतें प्राप्त होने थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती, चूना भट्टा तथा आस-पास के क्षेत्रों में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान उक्त स्थलों पर नशे की गिरफ्त में आये 25 संदिग्ध युवकों को पुलिस टीम द्वारा पूछताछ हेतु थाना लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा न करने की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़कर फिर से सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों के माता-पिता एवं परिजनों को थाने बुलाकर स्थिति से अवगत कराया गया तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बच्चों को नशे से दूर रखने में परिवार के महत्व की जानकारी दी गई। उक्त व्यक्तियों के माता-पिता एवं परिजनों द्वारा दून पुलिस की इस जन-जागरूकता पहल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस का उक्त विशेष प्रयास युवा वर्ग को नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने हेतु किया जा रहा है।

More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश