अल्मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री