नई दिल्ली
आईजीएनसीए के अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि IGNCA के माध्यम से उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

More Stories
पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही, 12 संदिग्ध व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया गया जुर्माना
गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के दिए निर्देश