देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह ने देर शाम देहरादून जनपद में तैनात कई दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार 10 उप निरीक्षकों/उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
तबादला सूची:
उ0नि0 कुलदीप शाह — कोतवाली पटेलनगर से एसआईएस शाखा, पुलिस कार्यालय
उ0नि0 प्रमोद शाह — एसआईएस शाखा से कोतवाली पटेलनगर
उ0नि0 आशीष कुमार — चौकी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी आईएसबीटी
उ0नि0 जयवीर सिंह — थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग
उ0नि0 संजय रावत — चौकी बालावाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार
उ0नि0 सुनील नेगी — कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बालावाला
उ0नि0 राजीव धारीवाल — चौकी मयूर विहार से थाना सहसपुर
उ0नि0 विजय थपलियाल — थाना सहसपुर से थाना डोईवाला
उ0नि0 मुकेश नेगी — रिजर्व पुलिस लाइन से थाना बसंत विहार
उ0उ0नि0 मदन बिष्ट — रिजर्व पुलिस लाइन से थाना नेहरू कॉलोनी
सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट: महाराज
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई, बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई, कोई क्षेत्र नहीं रहेगा वंचित, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी जिलों में फिर लगेंगे जनसेवा कैंप