
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय से सारी व्यवस्थाये पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगो को प्रॉपर चेकिंग के उपरांत ही कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री ले जाने की अनुमति न देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समारोह में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में 10 प्लाटूनो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें 01 प्लाटून आर्मी, 01 प्लाटून सीआरपीएफ, 01 प्लाटून आई0टी0बी0पी0, 01 प्लाटून हिमाचल पुलिस, 01 प्लाटून 40 वी वाहिनी पीएसी पुरूष, 01 प्लाटून महिला 40 वी वाहिनी पी0ए0सी0, 01 प्लाटून होमगार्ड, 01 प्लाटून पीआरडी, एक प्लाटून एन0सी0सी0 बॉयज तथा 01 प्लाटून एनसीसी गर्ल्स का है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण