देहरादून
सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा बी.आर.ओ के अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व 15 अप्रैल, 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 34 को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग से मलवा हटाने एवं सभी डेंजर / लैंडस्लाइड जोन में आवश्यकतानुसार कटिंग करते हुए चौडाई बढ़ाने तथा हॉट मिक्स करने के निर्देश दिए।
सचिव लोक निर्माण ने अधिकारियों को स्वाडी-गाड में निर्माणाधीन 85 मी० स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रा शुरू होने से पूर्व स्टील गर्डर सेतु का लॉचिंग, डैक स्लैब का कार्य एवं एप्रोच रोड का भी निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार का संकल्प है कि चार धाम से संबंधित सभी कार्य तीव्र गति एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में दौरान उन्होंने धराली क्षेत्र में घटित भीषण दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ न होने एवं धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य प्रारम्भ न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तय समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बी.आर.ओ एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आगामी चार धाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्धित स्थलों पर हॉट मिक्स का कार्य करवाते हुए राइडिंग क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित किया जायेगा।
इस अवसर पर इं. रणजीत सिंह, इं० विजय कुमार, इं० नवीन लाल, इं० कैलाश चन्द्र नौटियाल, मेजर सन्तोष कुमार, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार