देहरादून
दिनाँक 08/03/2026 को श्री झंडा जी के आरोहण के साथ प्रारंभ होने वाले झंडा मेले के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा श्री झंडा जी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। श्री झंडा जी के आरोहण के दौरान बाहरी राज्यो/जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने तथा अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने तथा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की, ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की