देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।
उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

More Stories
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 1अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से साढे 6 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 22.81 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान, पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने पीजी/हॉस्टल आदि स्थानों में फायर सुरक्षा का ऑडिट कर की बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की
वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार