
आज दिनांक 30-04-2026 को पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया।
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है।*
*01: नरेन्द्र कुमार, अ0उ0नि0 स0पु0*, इनका सेवाकाल कुल 34 वर्ष 03 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, चमोली तथा देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
*02: आनन्द पाल, कुक,* इनका सेवाकाल कुल 35 वर्ष 06 माह 02 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर तथा देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
*03: श्रीमती कृष्णा देवी, कुक*: इनका सेवाकाल कुल 19 वर्ष 05 माह 01 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।
विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा सेवानिृृवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

More Stories
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री