देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आज दिनांक 02/05/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 05 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं के विरूद्ध 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालिका का धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया। इसके अतिरिक्त उक्त महिलाओ को बिना सत्यापन के अपने मकान मे किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे, मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने का लगाया गया था आरोप