देहरादून
दिनांक 10-05-2026 को वादी राय सिंह बिष्ट निवासी ओम विहार कॉलोनी, गुमानीवाला ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी रात्रि के समय अभियुक्त मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा द्वारा वादी के घर की दीवार फांदकर जबरन घर में प्रवेश करते हुए वादी व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई, साथ ही वादी का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर *मु0अ0सं0: 184/2026 धारा 117(2)/333/115(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही वादी के घर के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों तथा पडोसियों के बयानों के आधार पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक – 14/05/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा को गुमानीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा निवासी ओमविहार कालौनी गली न0 5 गुमानीवाला, ऋषिकेश, देहरादून (उम्र 24 वर्ष)
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 सुमित चौधऱी
2- का0 शेखर सैनी

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला क्षेत्र से गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका को 2 घंटे के अंदर दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित, कारगिल विजय भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का अमर अध्याय: मुख्यमंत्री