देहरादून
दिनांक 19.05.2026 को वादी लकी राव पुत्र राजेन्द्र राव द्वारा कोतवाली सहसपुर आकर एक लिखित तहरीर दी कि शंकरपुर स्थित उनकी पटाखा फैक्ट्री से अज्ञात चोरों द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कीमती तार चुरा लिये हैं। तहरीर के आधार पर *कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0- 106/2026 धारा 305/324(4) बी0एन0एस0* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 22-05-2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर के पास से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों इनाम, गुरदीप तथा मौ0 शौकीन को उक्त घटना में चोरी किये गये लगभग 01 लाख रू0 मूल्य के विभिन्न कम्पनी के तारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। उक्त चोरी किये गये तारो को वो किसी कबाडी को बेचने की फिराक में थे इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इनाम तथा शौकीन पूर्व में भी आर्म्स एक्ट तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* :
1- इनाम पुत्र इमरान निवासी होटल बैलून वाली गली निकट मस्जिद के पास सेलाकुई देहरादून उम्र-27 वर्ष,
2 – गुरदीप पुत्र वेदप्रकाश निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई देहरादून उम्र-26 वर्ष, मूल निवासी फतेहपुर कलां निकट जसमोर बस अड्डा थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0
3- मौ0 शौकीन पुत्र मौ0 तौफीक निवासी शिव मन्दिर वाली गली निकट बड़ी मस्जिद सेलाकुई थाना सेलाकुई देहरादून उम्र-29 वर्ष
*बरामदगी:*
1- घटना में चोरी किये गये अलग-अलग ब्रांडो के लगभग 01 लाख रू0 मूल्य के तार
*आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0-31/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना सेलाकुई (अभि0 इनाम)
2- मु0अ0सं0-54/2023 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट थाना सेलाकुई (अभि0 मौ0 शौकिन)
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी
3- अपर उ0नि0 अरविन्द कुमार
4- हे0का0 डब्बल सिंह
5- हे0का0 धर्मेन्द्र बिष्ट
6- का0 त्रेपन सिह
7- का0 उपेन्द्र भण्डारी

More Stories
23 से 24 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
इंस्टाग्राम पर महिला के साथ अभद्रता करने तथा धमकी देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य, दून पुलिस के कर्मियों द्वारा ह्नदयघात से पीडित महिला को स्वेच्छा से रक्तदान कर की सहायता