June 15, 2026

उत्तर प्रदेश का शातिर नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 2 घटनाओ का खुलासा, घटनाओ में शामिल उ०प्र० के गैंगस्टर सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक – 09/06/26 को वादी मनोज कुमार गुप्ता निवासी- पंडितवाडी द्वारा थाना कैंट पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान का ताला तोडकर दुकान से नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0- 87/26 धारा 305(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना कैण्ट पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से घटना में एक बलेनो कार का संलिप्त होना प्रकाश में आया, जिस पर दिनांक – 15/06/2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मीठी बेरी निकट आईएमए के पास से संदिग्ध प्रतीत होने पर एक बलेनो कार को रोककर चैक किया गया तो कार सवार युवकों द्वारा अपना नाम 1- आमिर पुत्र बाबू खान तथा 2- तुषार पुत्र बीरपाल निवासी गाजियाबाद बताया गया। दोनो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनाँक- 08/06/2026 को कैण्ट क्षेत्र की एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सामान तथा दिनांक: 07/06/26 की रात्रि को देहरादून के राजपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला काटकर वहां से नगदी तथा शराब व बीयर की बोतले चोरी किया जाना बताया गया। दोनो अभियुक्तो को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चोरी की घटनाओ को अंजाम देने के बाद दोनो अभियुक्त वापस गाजियाबाद चले गये थे तथा पुन: किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस आये थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आमिर के विरूद्ध उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित कई अन्य आपराधिक मामलों के अभियोग पंजीकृत हैं। घटना में प्रयुक्त बलेनो कार संख्या: डीएल-07-सीवाई-2175 को पुलिस द्वारा सीज किया गया। प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

1- आमिर पुत्र बाबू खान निवासी ग्राम मण्डोला, थाना ट्रोनिका सिटी, तहसील लोनी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 29 वर्ष,
2- तुषार पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम मण्डोला, थाना ट्रोनिका सिटी, तहसील लोनी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 18 वर्ष

*विवरण वांछित अभियुक्त:*

1- आश मौहमद उर्फ आशू पुत्र जरीफ निवासी- भोजपुर मोदी नगर गाजियावाद
2- कार्तिक पुत्र अज्ञात निवासी- उपरोक्त

*बरामदगी:*

1- अभियुक्त आमिर से बरामद माल 40,000 रु0 नगद,
2- अभियुक्त तुषार से बरामद माल 10,000 रु0 नगद
3- घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार संख्या: डीएल-07-सीवाई-2175

*आपराधिक इतिहास :-*

*अभियुक्त आमिर पुत्र बाबू खान*

1- मु0अ0सं0- 39/2026 धारा -305(ए)/331(4)/317(2)/318(4)/345(3) बीएनएस, थाना ताजगांज, कदमश्नरेट आगरा
2- मु0अ0सं0-50/2026 धारा -305(ए) बीएनएस थाना सिविल लाईन बदांयू
3- मु0अ0सं0-56/2026 धारा -305/331(4) बीएनएस थाना हापुड़ देहात, हापुड़।
4- मु0अ0सं0- 882/2017 धारा 398/401 बीएनएस थाना टोनिका सिटी गाजियाबाद
5- मु0अ0सं0 – 883/2017 धारा 4/25 आमर्स एक्ट, थाना टोनिका सिटी गाजियाबाद
6- मु0अ0सं0- 885/2017 धारा 411/414 भादवि व 41/102 सीआरपीसी,थाना टोनिक सिटी गाजियाबाद
7- मु0अ0सं0- 239/2025 धारा 3(5)/309(4)/ 317(2),61(2) बीएनएस, थाना टोनिक सिटी गाजियाबाद
8- मु0अ0सँ0- 248/2025 धारा 109 बीएनएस व धारा 25/27/3 आमर्स एक्ट थाना टोनिक सिटी गाजियाबाद
9- मु0अ0सं0 – 677/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना लोनी
10- मु0अ0सं0- 112/2026 धारा- 305 (।) बीएनएस, थाना राजपुर

About Author