देहरादून
देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं।
भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

More Stories
हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश, चार जगहों पर बंद सहस्रधारा-सरोना मोटर मार्ग, दोनों तरफ से जेसीबी लगाकर तुरंत खोलने के आदेश