
देहरादून
आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में देहरादून नगर निगम के टाउन हॉल में एक बैठक / महासभा का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शाखा नगर निगम के संरक्षक और संचालन चौधरी नरेश वैध रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में 6 सूत्री मांग पत्र को पर्यावरण मित्रों के समक्ष पढ़कर बताया गया नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने बताया कि राज्य सरकार को 6 सूत्रीय ज्ञापन दे चुके है लेकिन सरकार द्वारा जिस पर आज तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जिसको लेकर के हमारे पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारियों में काफी आक्रोश नजर आया सोनू खैरवाल ने कर्मचारियों से अपील की की आगामी होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी समस्याओं के लिए यूनियन का सहयोग करें यूनियन के सचिव धीरज भारती ने कहा कि हम कर्मचारियों के साथ हैं जो पहले होता आया है वो अब नहीं होगा। मंच पर उपस्थित रहे यूनियन के शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार , महिला बैंक की देहरादून महानगर अध्यक्ष कुमारी आरती , लारी के हलका प्रधान अरविंद कुमार , शुभम सौदे , रोहित कुमार , पप्पू , अरुण कुमार , तेजपाल , सुनील कुमार , सोना , छाया देवी , लक्ष्मण , उर्मिला , प्रमिला , मीना देवी , सावित्री देवी , रवि कुमार ,सनी कुमार , कुमारी शिवानी , गौरव कुमार , मुकेश कुमार , राकेश कुमार , आदि सैकड़ो कर्मचारी सभागार में उपस्थित रहे

More Stories
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद, युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री