हरिद्वार
देर शाम सीबीआई ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की। शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई इस पूछताछ में सुरेश राठौड़ से तकरीबन 3 से 4 घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से उठाकर यह इस शिवालिक गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लाई थी। पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई को वह सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जो भी उनसे पूछा उसका उन्होंने सही-सही जवाब दिया और आगे भी इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे। हालांकि अभिनेत्री उर्मिला के सवाल पर उन्होंने उन्हें जानने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई के पास है इसी क्रम में सीबीआई इस मामले में अपनी जांच केअर्ने हरिद्वार पहुंची थी।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास