देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा थानों पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है।
उक्त क्रम में कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गुमशुदा/खोये हुए 08 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 04 लाख रुo) बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिया गया।
अपने खोये हुए मोबाइल फोनों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया ।

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा और युवा कल्याण की योजनाओं को भी बजट में जगह, डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों के लिए लगभग 160 करोड़ रुपये का प्रावधान