
देहरादून
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जनपद देहरादून के समस्त थानों/पुलिस लाइन में सीधा प्रसारण किया गया।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों पर जनपद के सभी थानों में एलईडी स्क्रीन/प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रधानमंत्री के संबोधन एवं एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया।
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अपर पुलिस महानिदेशक (L/O) तथा राज्य व जनपद के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कोतवाली डालनवाला से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश की एकता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया तथा आम जन तक राष्ट्रीय एकता के संदेश को पहुँचाया गया।
सजीव प्रसारण के पश्चात सभी थानों में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। थानों पर आयोजित किये गए कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं आम जन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार