देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक गरीब एवं असहाय परिवार के सदस्य मंत्री जोशी से मिलने पहुँचे और उन्होंने अपने बुजुर्ग दिव्यांग परिजन की कठिन परिस्थितियों से अवगत कराया। परिवारजनों ने दिव्यांग बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का मंत्री गणेश जोशी से आग्रह किया।
परिवार की पीड़ा को समझते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मौके पर ही नीला 60 वर्ष बुजुर्ग दिव्यांगजन ब्रह्माखाला निवासी को व्हीलचेयर प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की आवश्यकता को देखते हुए रसद सामग्री एवं कंबल भी उपलब्ध कराए।
मंत्री गणेश जोशी की इस मानवीय पहल से परिवारजनों के चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी। सहायता मिलने पर परिवार के सभी सदस्यों ने मुस्कान के साथ “थैंक्यू मंत्री जी” कहते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक