देहरादून
1. डॉ. तपन शर्मा-प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप- असंवेदनशीलता, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करना, प्रशासनिक अक्षमता।
कार्रवाई- तत्काल प्रभाव से पद एवं दायित्वों से अवमुक्त। निदेशक कुमाऊं मंडल के साथ संबद्ध किया गया है।
—
2. ईश्वर सिंह टोलिया एवं लक्ष्मण कुमार-108 वाहन चालक
आरोप- कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं असंवेदनशीलता।
कार्रवाई- एक माह तक कार्य से विरक्त रहने का आदेश एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु निर्देश।
—
3. महेश कुमार (नर्सिंग अधिकारी), श्रीमती हिमानी (नर्सिंग अधिकारी) एवं सूरज सिंह कन्नाल (कक्ष सेवक)
आरोप- अपने कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशीलता व उदासीनता।
कार्रवाई- कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।
—
4. डॉ. भूरेन्द्र घटियाल- चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप- कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं संवेदनशीलता की कमी।
कार्रवाई- कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश।
—
5. डॉ. अंकित कुमार- बाल रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप- संघर्षरत बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाना एवं उदासीनता।
कार्रवाई- प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश।
—
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान
यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के विकास विजन को धरातल पर उतारने में जुटे आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार, हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक
प्रवासी उत्तराखण्डियों से संवाद का सशक्त मंच बना ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी-02’ लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत – मुख्यमंत्री धामी
शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय, पहाड़ पर शीतकाल में वीरानी नहीं, बल्कि यात्रियों के उत्साह के हो रहे दर्शन