- Spiritual benefits:- महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। हर 12 साल बाद यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में होता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर करोड़ों लोग स्नान करने आते हैं। माना जाता है कि यहां स्नान करने से सारे पाप खत्म हो जाते हैं और आत्मा शुद्ध होती है।
आप किसी वजह से महाकुंभ में नहीं जा पा रहे हैं? परेशान न हों। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप घर बैठे भी इस आयोजन का पुण्य अर्जित कर सकते हैं।
अगर आप महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। गंगाजल को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसे नहाने के पानी में डालने से आपको वैसा ही पुण्य मिलेगा, जैसा संगम पर स्नान करने से मिलता है।
अगर गंगाजल नहीं मिल रहा है, तो आप यमुना या गोदावरी नदी का जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति और आत्मिक शुद्धि का अनुभव होगा।
स्नान के दौरान मंत्र जाप करेंगं
“गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।
नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू।”
यह मंत्र गंगा समेत भारत की सभी पवित्र नदियों को समर्पित है। इसे जपने से घर बैठे भी महाकुंभ के पुण्य की प्राप्ति होती है।
पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करें
अगर आप किसी पवित्र नदी के पास रहते हैं, तो वहां जाकर स्नान करें। अगर यह संभव नहीं है, तो घर के पास के किसी स्वच्छ तालाब या सरोवर में भी स्नान कर सकते हैं। यह स्नान महाकुंभ के दिन करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
योग और ध्यान करें

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार