देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
विगत डेढ वर्षों के दौरान जनपद पुलिस द्वारा वाहनों में मल्टीटोंड/ प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने तथा वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत म्यूजिक सिस्टम लगाकर धवनि प्रदूषण फैलाने वाले कुल 1788 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी, साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 1060 वाहनो के पुलिस द्वारा चालान किये गए तथा वाहनों से अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन कर वायु प्रदूषण फैलाने वाले 1183 वाहनों के एम0वी0 एक्ट में चालान किये गये। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा ध्वनि तथा वायु प्रदूषण फैलाने वाले 597 वाहनों को सीज किया गया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
*कृत कार्यवाही का विवरण:-*
1- मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनो के चालान – 1060
2- मल्टीटोंड/ प्रेशर हार्न में किये गये चालान – 1634
3- वाहनों में मानको के विपरीत म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग करने पर चालान – 154
4-अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन कर वायु प्रदुषण फैलाने वाले वाहनों के चालान – 1183
5- ध्वनि/वायु प्रदूषण फैलाने में सीज वाहन – 597

More Stories
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश