देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आज दिनांक 10-02-2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत कारगी चौक, आईएसबीटी चौक, मुस्कान चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मंडी तिराहा,पटेल नगर बाजार आदि स्थानों पर सडक किनारे फुटपाथ पर शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 62 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ पश्चात उन्हें भविष्य के लिए हिदायत देकर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 15,500/-रू0 का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश