देहरादून
*पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड* द्वारा ईनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आवश्यक निर्देशों के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में कोतवाली डालनवाला में सनफिक्स एग्रो इण्डिया कम्पनी खोलकर लोगों से लाखों रूपये की धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-46/1998, धारा-420/406 में अभियुक्त किशोर कुमार जैन पुत्र प्रीतम प्रसाद निवासी- 72 राजपुर रोड, देहरादून मूल निवासी- विदुर कुरी रोड बुखारा, बिजनौर, उ0प्र0 जो वर्ष 1998 से लगातार फरार चल रहा था के सम्बन्ध में सुरागरसी-पतारसी कर जानकारियाँ एकत्रित करते हुये अभियुक्त को बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
*नाम नाम व पता अभियुक्तः-*
किशोर कुमार जैन पुत्र प्रीतम प्रसाद निवासी- 72 राजपुर रोड, देहरादून मूल निवासी- विदुर कुरी रोड बुखारा, बिजनौर, उ0प्र0 उम्र 56 वर्ष
*पुलिस टीम-*
(1) प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल
(2) व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
(3) उ0नि0 रजनीश कुमार
(4) का0 चैन सिंह भण्डारी
(5) का0 सत्यम कुमार
(6) का0 किरन एसओजी

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार