देहरादून
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना रायपुर, राजपुर तथा रानीपोखरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई, इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 75 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-27,500/ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही 04 व्यक्तियों के कोटपा एक्ट में चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 06 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सभी 06 वाहनों को सीज किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई, कोई क्षेत्र नहीं रहेगा वंचित, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी जिलों में फिर लगेंगे जनसेवा कैंप
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए