देहरादून
UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत पंजीकृत अभियोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना हेतु गठित एसआईटी टीम आज दिनांक: 27-09-25 को जाँच हेतु हरिद्वार पहुँची, जहाँ टीम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर हरिद्वार में अभ्यर्थियों एवं अन्य लोगों से परीक्षा से जुडी जानकारी हेतु जनसंवाद किया गया। इस दौरान एसआईटी द्वारा अब तक की घटनाक्रम से अवगत कराते हुए अभ्यार्थियों व अन्य लोगो की शंकाओं एवं प्रश्नों के भी उत्तर दिए गए।
अभ्यर्थियों द्वारा कुछ सुझाव भी दिए गए हैं जिनका विश्लेषण कर जांच रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा।
एसआईटी द्वारा आज न्यायालय से प्रकरण में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त खालिद के घर का सर्च वांरट प्राप्त कर अभियुक्त के घर की तलाशी ली गई, तलाशी ली दौरन टीम द्वारा अभियुक्त के घर से परीक्षा से जुडे साक्ष्य संकलित किये गये, जिसके उपरांत एसआईटी टीम द्वारा बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये गये।

More Stories
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश