
देहरादून
पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के विकास विजन को धरातल पर उतारने में जुटे आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार, हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक
प्रवासी उत्तराखण्डियों से संवाद का सशक्त मंच बना ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी-02’ लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत – मुख्यमंत्री धामी
शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय, पहाड़ पर शीतकाल में वीरानी नहीं, बल्कि यात्रियों के उत्साह के हो रहे दर्शन