देहरादून
दिनांक 23/03/2026 को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों, गणमान्य अतिथियों के साथ- साथ भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज दिनांक 22/03/2026 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून व एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम कर रहा है स्थापित, आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन