February 25, 2026

विकासनगर/शेरपुर में साथ ही साथ भूमाफियाओं पर चला बुल्डोज़र,26 मासूम लोगों की ज़मीन से अवैध कब्ज़ा हटाया।

देहरादून,

विकासनगर/शेरपुर क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों पर कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि साथ ही साथ भूमाफियाओं ने अवैध बाउंड्री वॉल का भी का कार्य किया जा रहा था।

 

आज एमडीडीए द्वारा 26 मासूम लोगों की ज़मीनों पर जो अवैध बाउंड्री वॉल का कार्य जो किया गया था,उससे बुल्डोज़र के माध्यम से हटाया गया।अवैध कब्ज़े को पूरी तरह समाप्त करते हुए प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की।

एमडीडीए द्वारा मासूम लोगों की ज़मीनों पर किया गया कब्ज़ा छुड़ाया गया।इस कार्रवाई से प्रभावित मासूम लोगों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने एमडीडीए का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा और प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्ज़ा और अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

You may have missed