
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 24/08/2026 को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में पुलिस तथा एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर 03 स्पा सेंटरों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया।

More Stories
ग्यारहमुखी हनुमान जी कल्याण विकास समिति जामुनवाला द्वारा भव्य मेले और रावण दहन का कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून में धूम धाम से मनाया गया दशहरा पर्व का त्यौहार,. रावण के साथ कुम्भकरण ओर मेघनाथ के पुतले का किया गया दहन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कार्यक्रम में
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी