देहरादून
दिनांक 11-11-2024 को ओएनजीसी चौक पर हुई वाहन दुर्घटना में दुर्घटना के कारणो के सभी सम्भाविंत पहलुओ की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है, जांच के दौरान पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त इनोवा वाहन के शहर में घुमने के दौरान की महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेजें प्राप्त हुई है, जिसमें उक्त वाहन राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, कॉवली रोड से बल्लीवाला व बल्लूपुर तक तथा उक्त मार्गो पर स्थित पुलिस प्वांइन्टस में साधारण गति से जाते हुए दिखायी दिया था।
दुर्घटना से पूर्व बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य वाहन काफी तेज गति से गया, जिसकी स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पायी, दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए युवक का वर्तमान में सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसके होश में आने के बाद ही वाहन के बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य तेज गति से जाने के कारण स्पष्ट हो पायेंगे। इसके अतिरिक्त दुर्घटनाग्रस्त कन्टेनर किशननगर चौक से लगभग 06 मिनट में 1.5 किमी की दूरी तय कर ओएनजीसी चौक पहुंचा था, जिससे यह स्पष्ट है कि उक्त मार्ग पर कन्टेनर की गति सामान्य थी। आरटीओ की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटनास्थल व दुर्घटनाग्रस्त वाहनो का निरीक्षण किया गया।



More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई 489 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार