देहरादून
आज दिनांक 17/10/24 को समय लगभग 18:01 बजे सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला द्वारा लेन नंबर 5 में घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है ।
सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे जहा मृतिका स्वाती कुमारी पुत्री पप्पू कुमार निवासी खगड़िया बिहार का शव मृत अवस्था में चुन्नी के सहारे पंखे पर लटका मिला , मृतिका मूल रूप से बिहार की रहने वाली है जो ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रही थी व किराए पर लेन नंबर 5 क्लेमेंटटाउन में रह रही थी
मृतका के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है शव को दून अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है
प्रथम दृष्टिता पंखे से लटक कर आत्महत्या किया जाना पाया गया है विस्तृत जांच की जा रही है
*मृतिका का नाम पता*
स्वाती कुमारी पुत्री पप्पू कुमार निवासी ग्राम पटेल नगर पोस्ट बोरने थाना चौथम बोरने खगड़िया बिहार उम्र करीब 20 वर्ष

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार