देहरादून
दिनांक: 10-06-26 की रात्रि को चीता ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को आराघर क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालक परेशान अवस्था मे घूमता हुआ मिला। जिसे विश्वास में लेते हुए प्रेमपूर्वक पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना व अपने पिता का नाम बताया गया। बालक को सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया तथा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से बालक के परिजनों की तलाश हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप नाबालिग के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए उन्हें थाना डालनवाला पर बुलाया गया।
बालक के पिता द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र घरवालों की डांट से नाराज होकर कहीं चला गया था, जिसे उनके द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। परिजनों की उपस्थिती में बालक की काउंसलिंग कराकर बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में शामिल अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे, मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने का लगाया गया था आरोप
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध